फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 25 पेटेंट प्राप्त किए, 159 लाइसेंस जारी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शोध करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के साथ-साथ शहर का भी नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने साइंस मेनेजमेंट समेत कई अन्य विषयों पर शोध किया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विश्वविद्यालय की अकादमिक और शोध संबंधी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने शोधगंगा पर 10,000 से अधिक थीसिस अपलोड की हैं और 200 से ज्यादा शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। 500 से अधिक विद्यार्थियों को जेआरएफ मिला है, इन्हें प्रति माह दो करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विश्वविद्यालय ने 25 पेटेंट प्राप्त किए हैं और 159 लाइसेंस जारी किए हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एनआईआरएफ, एनएएसी, क्यूएस जैसी विभिन्न रैंकिंग में विश्वविद्यालय की पहचान लगातार बढ़ रही है। प्रो. सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से ही यह सफलताएं मिली हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस वर्ष 40 से अधिक नए कोर्स शुरू किए हैं, जिससे विद्यार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारत सरकार के पीएम उषा प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। हाल ही में विश्वविद्यालय को 10.3 करोड़ रुपये का एक और अनुदान प्राप्त हुआ है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें