फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि गेट पर मारपीट, फायरिंग

Sun, 29 Nov 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को खुलेआम गुंडई हुई। छात्रों के एक गुट ने बाहरी लड़के को बुला कर दूसरे गुट के छात्रों को पीटा और  कुछ देर बार फिर लौट कर वहां फायरिंग भी की।  विश्वविद्यालय गेट पर तैनात गार्ड कुछ भी करने की स्थिति में नहीं था। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर दूसरे गुट के छात्रों ने कक्षाएं बंद करा कर कैंपस में गमले तोड़ दिए। मौके पर न वीसी पहुंचे ने रजिस्ट्रार ।  पुलिस और चीफ प्रॉक्टर ने वहां पहुंच कर किसी तरह समझाया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय में  एमबीए और बीटेक के छात्रों के बीच झड़प हो गई थी। शनिवार बाहर से आए नरेंद्र पटेल ने एमबीए के दो छात्रों के साथ मिलकर बीटेक के संदीप यादव और राहुल पांडेय को पीट दिया। जख्मी छात्रों ने हॉस्टल में रहने वाले अपने मित्र अमित पांडेय और अन्य साथियों को दी। सभी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमला करने वाले भाग चुके थे। सभी विश्वविद्यालय गेट पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में नरेंद्र पटेल दो साथियों के साथ फिर बाइक से आया और गाड़ी चलाते हुए ही फायरिंग की। तमंचे से निकली गोली राहुल और अमित के सिर के ऊपर से गुजर गई ।   
बीटेक के पीड़ित छात्रों का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है।  छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अधिकारी बाहरी लड़के और एमबीए छात्रों पर कार्रवाई को तैयार नहीं हुए। इससे गुस्साए बीटेक के छात्रों ने हॉस्टलर्स को बुलाकर  कक्षाएं बंद कराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शीशे और परिसर में रखे गमले भी तोड़ डाले। बात बढ़ती देख चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती प्रॉक्टोरियल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाया और लिखकर देने को कहा। इसके बाद छात्र शांत हुए।  
विज्ञापन


सवा करोड़ की सेक्युरिटी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक करोड़ 23 लाख की सेक्युरिटी सिर्फ दिखावे के लिए ही है। विश्वविद्यालय में आए दिन चोरी और मारपीट की घटनाएं होती हैं, लेकिन सेक्युरिटी कुछ भी नहीं कर पाती है। सेक्युरिटी गार्ड के सामने घटनाएं होती हैं और वह रोकने में कामयाब नहीं होते हैं।

कोई एफआईआर नहीं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर  फायरिंग हुई, लेकिन विश्वविद्यालय ने एफआईआर तक नहीं दर्ज कराई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. बीआर कुकरेती ने कहा कि घटना विश्वविद्यालय के अंदर नहीं, बल्कि बाहर हुई है। छात्रों ने पुलिस को लिखकर दिया है। वो बाहरी लड़के विश्वविद्यालय के अंदर आए ही नहीं। जांच के दो समिति बनाई गई हैं। एक जांच समिति बीटेक के छात्रों की जांच करेगी और दूसरी एमबीए के छात्रों की। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एमबीए के स्मार्ट क्लास के गेट के शीशे भी टूटे हैं। शीशे तोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें