फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कम करेगा बीएड की फीस

Tue, 20 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने कैंपस में बीएड द्वितीय वर्ष की फीस पूर्व निर्धारित 32 हजार से कम करने के लिए तैयार हो गया है। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात करके 32 हजार फीस को मानक से ज्यादा बताते हुए फीस कम निर्धारित करने की मांग की। यह भी कहा कि जल्द से जल्द फीस निर्धारित कर दी जाए ताकि वह स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में मिलने पहुंचे छात्र-छात्राओं को कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य ने दो दिन में फीस तय करने का आश्वासन दिया। कहा कि फीस का निर्धारण 32 हजार से कम किया जाएगा। इसके लिए वित्त अधिकारी के साथ बैठक करके निर्णय ले लेंगे। 32 हजार फीस प्रथम वर्ष में तय है लेकिन पिछले दिनों द्वितीय वर्ष की फीस निर्धारित करने की मांग की गई तो कुलसचिव ने प्रथम वर्ष की तरह ही 32 हजार निर्धारित कर दी। इसका छात्रों ने विरोध किया। वहीं, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव और गजेंद्र पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन से जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी करके चुनाव अधिकारी नामित करने की मांग की। कुलपति ने कहा कि जिला प्रशासन से वार्ता चल रही है। दो-चार दिन में सारी स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें