मेस संचालक को छात्रों ने हड़काया, आज वार्डन से करेंगे शिकायत
बरेली। हॉस्टल के चावल में घुन निकलने पर गुस्साए छात्रों ने खाना छोड़ दिया। हंगामा करते हुए मेस संचालक को जमकर खरीखोटी सुनाई और शनिवार को वार्डन से शिकायत करने की बात कही है।
पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबा के पास रुहेलखंड विश्वविद्यालय का बीडीए हॉस्टल है। शनिवार रात यहां खाने में चावल बने थे, जिसमें घुन निकल आए। इस पर पर छात्रों ने हंगामा कर चावल खाने से मना कर दिया। इसके बाद मेस में इकट्ठे हुए छात्रों ने संचालक को जमकर हड़काया और शनिवार को वार्डन से शिकायत करने की बात कही है।