फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक शहजिल का संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के बाद पेट्रोल पंप ढहा दिए जाने की प्रशासन की कार्रवाई ने सपा विधायक शहजिल इस्लाम का रुख बदल दिया है। सपा से दूरी बनाने का मामला तो पहले ही साफ था। अब आरएसएस के प्रमुख नेता इंद्रेश कुमार के साथ उनका और उनके पिता इस्लाम साबिर का वायरल फोटो नए सवाल खड़े करने लगा है।
विज्ञापन

वायरल फोटो में शहजिल और उनके पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार को एक चित्र भेंट करते हुए दिख रहे हैं। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फोटो लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान का है। हालांकि इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है। मालूम हो कि विधायक शहजिल इस्लाम मुख्यमंत्री पर दिए गए एक बयान को लेकर चर्चा में आए थे। कुछ दिन बाद विधायक के पेट्रोल पंप पर कार्रवाई हुई थी। उसके बाद विधानसभा में भी वह सपा नेताओं से अलग नजर आए थे। विधायक शहजिल से संपर्क किया गया पर कोई जवाब नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें