फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया नगला पहुंचे विधायक पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिया नगला पहुंचे विधायक पर भड़के
ग्रामीण, सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में निकाला
मृतक सुनील के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे डीसी वर्मा, ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, खरीखोटी भी सुनाई
बोले- हत्या के दिन फोन कर मांगी थी मदद, तब बात तक नहीं सुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शीशगढ़। गांव जिया नगला में दो दिन पहले पेड़ पर लगे फंदे में लटके मिले युवक सुनील के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मीरगंज के भाजपा विधायक डीसी वर्मा को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। सैकड़ों लोगों ने उन्हें घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और उन्हें कोई मदद न करने पर खरीखोटी भी सुनाई। भीड़ के तेवर देख विधायक के सुरक्षाकर्मी उन्हें अपने घेरे में लेकर गाड़ी तक पहुंचे और फिर गांव से निकल गए।
दूसरे संप्रदाय की लड़की से प्रेम संबंधों पर विवाद के बीच 23 वर्षीय सुनील का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ से लटका मिला था। ग्रामीणों के मुताबिक उसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में उसी की बनियान फाड़कर ठूंस दी गई थी। शीशगढ़ पुलिस ने इसके बावजूद इसे आत्महत्या करार दिया तो ग्रामीण बुरी तरह भड़क गए। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया जो हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और अफसरों के काफी मनाने के बाद रविवार सुबह सात बजे खत्म किया।
विज्ञापन

सोमवार को मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ जिया नगला में मृतक सुनील के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने उसके घर जाकर परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसी दौरान गांव के लोग विधायक को देखकर भड़क गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए। उन्होंने विधायक को घेर लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। विधायक ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन शांत होने के बजाय लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।
लोगों ने विधायक से कहा कि घटना वाले दिन उन्होंने कई बार फोन कर उनसे मदद मांगी लेकिन उन्होंने एक नही सुनी। न ही घटनास्थल पर आए। पूछा, अब क्यों हमदर्दी जताने आए हैं। भीड़ के तेवर देखकर विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर गांव से ले गए।
पुलिस ने सुनील की प्रेमिका
को भी हिरासत में लिया
पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी
मीरगंज/शीशगढ़। सुनील वर्मा हत्याकांड में शीशगढ़ पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों के साथ उसकी प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

सुनील शुक्रवार रात नौ बजे तक अपने घर में था। परिजनों के सो जाने के बाद वह घर से लापता हो गया था। सुबह पेड़ पर उसका शव लटका मिला। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद हर पहलू पर जांच करने की बात कर रही है, लेकिन ग्रामीण शीशगढ़ पुलिस पर अविश्वास जता रहे हैं। उधर, दूसरे समुदाय के लोगों के घर में सन्नाटा पसरा है।
वर्जन
अभी जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - अजय पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें