फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली गईं, एम्स में भर्ती

Wed, 28 Nov 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
संतोष गंगवार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्य गंगवार को बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। अर्बन कोआपरेटिव बैंक की चेयरमैन सौभाग्य गंगवार को दो दिन पहले बुखार होने की शिकायत पर पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिसिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जांच में उनमें जापानी इंसेफलाइटिस ( मस्तिष्क ज्वर) के लक्षण दिखाई दिए। हालात में सुधार नहीं होने पर आज उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। जहां उन्हें एम्स के न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

सौभाग्यवती गंगवार को आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के न्यूरो आईसीयू-ए में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें बेड नंबर-1 पर रखा गया है। न्यूरो विभाग के विभागाध्यक्ष पदमश्री प्रो. (डॉ.) कामेश्वर प्रसाद के सुपरविजन में डॉ. वरुण उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें