फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पदयात्रा आज डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की ओर से मंगलवार को शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी साथ होंगे। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्थकों समेत करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा स्वयंवर बरातघर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शिवाजी चौक (शील चौराहा) पहुंचेगी। फिर शहीद पंकज अरोड़ा स्मारक पर पदयात्रा का समापन होगा। कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जनसंपर्क, मार्ग व्यवस्था अन्य तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें