फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: दिवाली पर बिजली आपूर्ति होगी निर्बाध, निगम ने निगरानी के लिए गठित की 25 क्यूआरटी

Sun, 25 Oct 2026 11:32 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दिवाली पर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू की है। उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों की निगरानी को 25 क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। मुख्य अभियंता वितरण ने निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिवाली पर शहर की बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। उपकेंद्रों से लेकर ट्रांसफार्मरों तक की निगरानी और फॉल्ट को तत्काल दुरुस्त करने के लिए 25 क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) गठित की गई हैं।

विज्ञापन

 
मुख्य अभियंता वितरण ने एसई शहर और एसई ग्रामीण के साथ बैठक कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की जांच कर खामियों को समय रहते दूर कर लिया जाए। ट्रांसफार्मरों के आसपास उगी झाड़ियों और जमा गंदगी को हटाया जाएगा। इससे उपकरणों के रखरखाव में आसानीहोगी और खराबी की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। 

अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि शहर के सभी 25 उपकेंद्रों पर चार-चार कर्मचारियों की क्यूआरटी गठित की गई हैं। किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने या तकनीकी खराबी आने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इज्जतनगर उपकेंद्र से पांच घंटे होगी बिजली कटौती
इज्जतनगर उपकेंद्र पर रविवार को मरम्मत कार्य के कारण पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि 33/11 केवी इज्जतनगर उपकेंद्र से पोषित इलाकों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। कार्य के चलते आईवीआरआई क्षेत्र, गोपालनगर, जेल रोड की बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें