फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे चार दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे पिछले चार दिनों से सीवर लाइन का पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। श्यामगंज तिराहा शहर का एक प्रमुख और व्यस्ततम इलाका है। यहां सीवर लाइन का ओवरफ्लो होना एक आम बात हो गई है। चार दिनों से लगातार गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में मुश्किल हो रहा है। गंदा पानी बहने से मच्छरों और अन्य कीटों के पनपने का खतरा है। स्थानीय निवासी बाबूराम ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया। सहायक अभियंता मूलचंद्र ने बताया कि सीवर लाइन को जल्द ठीक करवाता हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें