फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदेशिया समेत 13 रेल फाटक होंगे बंद, बनेंगे अंडरपास

Thu, 26 Apr 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
रेल फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए उनकी जगह अंडरपास बनेंगे। रेल मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में बजट भी आवंटित कर दिया है। इसके तहत कुदेशिया, आईवीआरआई समेत जिले भर में 13 क्रासिंग चिह्नित कर उन्हें बंद कर सब-वे बनाने की योजना है।
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिला प्रशासन से एनओसी मांगी है। प्रशासन ने भी इस पर कार्रवाई शुरू करा दी है। आईवीआरआई पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन है और कुदेशिया पर पांच वर्ष पहले ही ओवरब्रिज बन चुका है। इसके बावजूद कुदेशिया फाटक भी संचालित है। चौधरी तालाब और किला में भी यही स्थिति है। चौधरी तालाब क्रासिंग अस्थायी बंद हो गया है। अब रेल मंत्रालय ने आए दिन फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए उन्हें स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है।
मंत्रालय ने वर्ष 2018-19 में बजट भी जारी कर दिया है। मंत्रालय से मिले निर्देशों पर पूर्वोत्तर और उत्तरी रेलवे इंजीनियर सेक्शन और अफसर सक्रिय हो गए हैं। उन्होेंने बरेली जिले में अभी 13 क्रासिंग चिह्नित कर बंद कराने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें