फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, सवार की मौत

Wed, 20 May 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। परिवार सहित बाइक से ससुराल जा रहे युवक दरावनगर निवासी धीरेंद्र दिवाकर (35) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे पत्नी छाया व सात साल की बच्ची नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दरावनगर के ग्रामीणों के अनुसार, धीरेंद्र की थाना बिनावर के गांव घटपुरी में ससुराल है। मंगलवार देर शाम वह पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। आंवला-भमोरा रोड पर सेंधा पुल से पहले बने स्पीड ब्रेकर नजर न आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को बरेली के अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पत्नी व बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें