फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुवायां में बेकाबू कार ने किशोरी और युवक को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार

Sat, 14 Jan 2023 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

बेकाबू कार ने रोड किनारे बकरी चरा रही गांव धर्मंगदपुर के राकेश कुमार की 13 वर्षीय बेटी रितिका को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने भागते समय गांव डूंड़ा के भगवानशरण (45) की साइकिल में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां से मोहम्मदी की ओर जा रही एक कार शनिवार शाम करीब चार बजे गांव धर्मंगदपुर के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार तेजी से किनारे की ओर दौड़ी तो कुछ लोगों ने खाई में छलांग लगाकर जान बचाई। वहीं रोड किनारे एक किशोरी और युवक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू कार ने रोड किनारे बकरी चरा रही गांव धर्मंगदपुर के राकेश कुमार की 13 वर्षीय बेटी रितिका को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ने भागते समय गांव डूंड़ा के भगवानशरण (45) की साइकिल में भी टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भगवानशरण ने भी बाद में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे हैं। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें