फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

Fri, 21 Aug 2026 09:52 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

चाचा जयप्रकाश ने 17 वर्षीय भतीजी लता की आन की खातिर गला कसकर हत्या की। शव खेत में दफनाकर पैरों में कीलें ठोकीं ताकि वह चुड़ैल न बने। आरोपी जेल भेजा गया।
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया। पैर में ठोंकी गई कीलों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। जेल जाते वक्त चाचा ने बताया कि मौत के बाद दोनों पैरों में कीलें इसलिए ठोंकी गईं, ताकि वह भविष्य में चुड़ैल बनकर किसी को परेशान न करे।

विज्ञापन
Trending Videos

17 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में पांचवें दिन कार्रवाई हो सकी। छात्रा के दादा नत्थूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की सुबह नौ बजे उनका छोटा बेटा जयप्रकाश, उनके बड़े बेटे प्रेमपाल की 17 वर्षीय पुत्री लता के साथ मिर्च के खेत पर काम करने गया था। शाम तक जयप्रकाश घर लौट आया, लेकिन लता नहीं आई।

पूछने पर जयप्रकाश ने कहा कि लता का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उसी के साथ चली गई है। लोकलाज के डर से वह लोग खुद उसकी तलाश करते रहे। 18 अगस्त को पुलिस ने अनिरुद्धपुर गौटिया स्थित खेत की खोदाई कराकर जमीन के नीचे दबा लता का शव बरामद कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ कि जयप्रकाश ने ही अपनी भतीजी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था।
विज्ञापन

आन की खातिर गला कसकर मार डाला
आरोपी जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसने दुपट्टे व अंगोछे से गला कसकर भतीजी की हत्या की थी। उसकी मौत के बाद दोनों पैरों में लोहे की तीन-तीन कीलें ठोंककर टोटका किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी जगत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा के माता-पिता की तलाश करेगी। दोष मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें