फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमप्रसंग में मौसा और भतीजी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 21 Jun 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने खेत में जाकर साथ में जहर खा लिया। प्रेमिका की मौत खेत पर ही हो गई, जबकि प्रेमी ने निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। युवक रिश्ते में युवती का मौसा लगता था। बेमेल रिश्ते की वजह से परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सीबीगंज के एक गांव की 18 वर्षीय युवती का भोजीपुरा के एक गांव निवासी मौसा के छोटे भाई (19 वर्षीय युवक) से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में जब परिवारवालों को पता लगा तो इसका विरोध हो गया। सगी रिश्तेदारी और बेमेल रिश्ते की वजह से दोनों की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। इससे दोनों अवसाद में थे।

बताते हैं कि प्रेमिका शनिवार सुबह सल्फास का पाउडर लेकर प्रेमी के घर आ गई। उसने कहा कि या तो वह उससे शादी कर ले या फिर दोनों जहर खाकर जान दे देंगे। फिर दोनों साथ में खेत की ओर चले गए। वहां झाड़ियों में पहले युवती और फिर युवक ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। प्रेमिका की खेत पर ही मौत हो गई। प्रेमी को उसके परिवार के लोग बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी केबी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। दोनों परिवार कार्रवाई से इन्कार कर रहे थे। बाद में पुलिस ने युवती के पिता से घटनाक्रम की तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
वर्जन
मौसा और भतीजी का रिश्ता होने की वजह से परिवार के लोग शादी के पक्ष में नहीं थे। इससे अवसाद में आई युवती ने खुद जहर खाकर युवक को भी थमा दिया। दोनों की मौत हो गई है। पोस्टमाॅर्टम के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें