फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी पर संकट

Thu, 12 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 30 नवंबर से प्रस्तावित हैं। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के सामने तैयारी का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षाओं और जनगणना कार्यों में लगी है।
विज्ञापन

बच्चों की 17 से 21 नवंबर तक परीक्षाएं होनी हैं। इसके साथ ही, शिक्षकों को जनगणना और स्वगणना संबंधी कार्य भी करने हैं। ऐसे में शिक्षकों के लिए बच्चों को खेलों का अभ्यास कराना मुश्किल होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। जिला पीटीआई अरुण कुमार पांडे ने बताया कि वे बीएसए के साथ बैठक कर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा करेंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर व्यवस्था की जाएंगी।
विद्यालयों में खेल शिक्षकों और अन्य शिक्षकों की मदद से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में शिक्षकों के पास अभ्यास कराने के लिए पर्याप्त समय निकालना चुनौती बन सकता है। परीक्षाओं के चलते बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। इसके बाद अभ्यास के लिए बहुत कम समय बचेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जनवरी 2027 में बदायूं में मंडलीय प्रतियोगिताएं भी प्रस्तावित हैं, जिनकी तैयारी भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें