फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना बुकिंग लगेज पकड़ा, कार्रवाई बेटिकट सवारियों में

Sun, 15 Feb 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी समेत एक सहायक यातायात निरीक्षक अपनी ही कार्रवाई में फंस गए हैं। इन लोगों ने अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस में 50 किलो लगेज बिना बुकिंग के पकड़ने के बाद बस परिचालक के खिलाफ कार्रवाई बेटिकट यात्री में कर दी। परिचालक ने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार को बरेली से गुजर रही थी। एआरएम रुहेलखंड डिपो ने एक सहायक यातायात निरीक्षक के साथ इसे चेकिंग के लिए रुकवाया। बस में सभी यात्रियों के पास टिकट था, लेकिन 50 किलो से ज्यादा बिना बुकिंग लगेज रखा हुआ था।
एआरएम ने बस परिचालक के खिलाफ दो यात्री बेटिकट होने के संबंध में लिखा-पढ़ी कर दी। अब परिचालक ने आरएम दीपक चौधरी से शिकायत की। एआरएम अरुण वाजपेयी का कहना है कि ई-टिकट मशीन में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। वहीं, आरएम ने मामले में जांच का आदेश दिया है। परिचालक के खिलाफ इस तरह से कार्रवाई के बाद अन्य परिचालकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें