फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती बनी मुसीबत

Tue, 28 May 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। झुलसा देने वाली गर्मी में बिजली आपूर्ति की जर्जर व्यवस्था उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा रही है। मांग बढ़ने के चलते फॉल्ट में वृद्धि हुई है, इस वजह से कई-कई घंटे बिजली गुल रह रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद समय से उन्हें बदला नहीं जा रहा। बिजली न आने से पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरौली कस्बे में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था खस्ताहाल है। जर्जर केबल और खंभों की वजह से आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। ज्यादातर ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड है। कई बार शिकायत के बाद भी न तो जर्जर केबल भी बदली गईं और न ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई गई।
बिजली निगम की ओर से इन कार्यों के लिए जो स्टीमेट बनाया गया है, उसे स्वीकृति भी मिल गई। अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह काम शुरू नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति रुलाने लगी है।
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर बदले न जाने से परेशानी



अलीगंज/शीशगढ़। फुंके ट्रांसफार्मर बदले न जाने की वजह से उपभोक्ता बेहाल है। शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जियानगला में ट्रांसफार्मर में छह दिन पहले फॉल्ट हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी अब तक इसे बदला नहीं गया है। वहीं, अलीगंज क्षेत्र के गांव मझगवां में भी ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से पिछले दो दिनों से बिजली नहीं आ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें