फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 7.35 करोड़ न मिलने से फंसा यूनानी मेडिकल कॉलेज का बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले बना था एस्टीमेट, देरी से लागत आठ करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

बरेली। हजियापुर में निर्माणाधीन राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में बिजली कनेक्शन के लिए अब फिर से एस्टीमेट बनाया जाएगा। विद्युत निगम ने 17 महीने पहले 7.35 करोड़ का एस्टीमेट दिया था, लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था ने धनराशि जमा नहीं की। इस कारण काम शुरू नहीं हो सका। अब नए सिरे से एस्टीमेट तैयार करने पर लागत में 50-60 लाख रुपये तक वृद्धि का अनुमान है।
राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 25 किलोवाट का अस्थायी कनेक्शन है। कार्यदायी संस्था ने मार्च 2023 में मेडिकल कॉलेज के लिए 2500 किलाेवाट के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। भूमिगत लाइन डालने समेत ट्रांसफार्मर, खंभे आदि के लिए विद्युत निगम ने 7.35 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था, पर अब तक धनराशि जमा नहीं की गई।विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब कनेक्शन देने से पहले नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसमें 50-60 लाख रुपये वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उनके सामने भी यह मामला उठा था। तब अधिकारी भी देरी की सही बात नहीं बता सके थे। बाद में फाइलें खंगालने पर पता लगा कि अस्थायी कनेक्शन के सहारे मेडिकल कॉलेज में बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 2500 किलोवाट के कनेक्शन के लिए अंडरग्राउंड एचटी लाइन समेत अन्य काम होने हैं। 17 महीने पहले 7.35 करोड़ का एस्टीमेट दिया गया था। अब तक धनराशि जमा नहीं की गई है। अब नए सिरे से एस्टीमेट बनाया जाएगा। - सुरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता तृतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें