फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर साथ रखने को तैयार न हुआ तो बीवी ने दे दिया तलाक

Tue, 02 Jun 2020 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर पत्नी को निकाल दिया था घर से

बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शौहर ने उससे साफ कह दिया कि वह न साथ रखेगा और न तलाक देगा। तंग आकर पत्नी ने ही पति को तलाक-ए-तफवीज दे दी।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा माफी की रहने वाली महताब का निकाह गांव कुम्हरा के नन्हे से 13 साल पहले हुआ था। महताब के मुताबिक, ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। लिहाजा आए दिन उसे कम दहेज लाने के ताने देते थे। एक भैंस और साठ हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसके मायके वालों ने मांग पूरी करने में मजबूरी जाहिर की तो उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की जाने लगी। इस बीच उसके दो बेटे और दो बेटियां पैदा हुईं। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन माह पहले ससुराल वालों ने महताब की जमकर पिटाई की और बच्चे छीनकर घर से निकाल दिया। पति ने साफ कह दिया कि वह न तो उसे साथ रखेगा और न ही तलाक देगा। ऐसे ही उसकी जिंदगी बर्बाद करेगा। तंग आकर मंगलवार को महताब ने अपने वकील मुस्तजीब उर रहमान मलिक के जरिये पति को तलाक-ए-तफवीज दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें