फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं मिली व्हीलचेयर, कंधे पर लादकर पैथोलॉजी तक ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे दिव्यांगाें को घिसटकर या परिजन के सहारे ओपीडी और पैथोलॉजी तक पहुंचना पड़ रहा है। कुर्सी जंजीरों में बंधी है। व्हीलचेयर के लिए एक दिव्यांग कर्मचारी से गुहार लगाता रहा, पर उसने अनसुना कर दिया। परिजन उसे कंधे पर लादकर पैथोलॉजी तक ले गए।
विज्ञापन

दिव्यांग अंकुल के मुताबिक, उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा है। इलाज के लिए ओपीडी पहुंचा तो डॉक्टर ने जांच लिख दी। पैथोलॉजी तक ले जाने के लिए परिजनों ने व्हीलचेयर मांगी तो कर्मचारी ने दोपहर डेढ़ बजे का हवाला देकर मना कर दिया। गुहार लगाई तो आधार कार्ड या कोई फोटो पहचान पत्र देने के लिए कहा। आधार कार्ड देने लगे तो कह दिया कि जांच में वक्त लगा तो यहां इंतजार कौन करेगा? इस पर परिजन नाराज हो गए और नोकझोंक होने लगी। अंत में परिजन कंधे पर लादकर दिव्यांग को पैथोलॉजी तक ले गए।
प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि देर शाम मामला संज्ञान में आया है। व्हीलचेयर दिव्यांगों के लिए ही है। किस कर्मी ने इन्कार किया है इसे दिखवाकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें