फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में एक और सनसनीखेज खुलासा, सामने आया असद और शूटरों का नया CCTV फुटेज

Mon, 24 Apr 2023 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उमेश पाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। उमेशपाल हत्याकांड की योजना पौने दो घंटे में बनी थी। बरेली जेल में अशरफ से मिलने आए शूटरों का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Umesh Pal murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की योजना 11 फरवरी को बरेली के केंद्रीय कारागार टू में बनाई गई थी, यह बात काफी पहले साबित हो चुकी है। अब जेल में अशरफ से मिलने आए असद समेत शूटरों का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


11 फरवरी को हुई इस मुलाकात का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, असद, उस्मान और गुलाम के चेहरे साफतौर पर पहचान में आ रहे हैं। इनमें से गुड्डू मुस्लिम को छोड़कर बाकी तीनों एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बाकी शूटर अभी तक फरार हैं।

एसटीएफ की जांच में अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड पर्ची के साथ मिला था। दोपहर 1.22 बजे सात से आठ लोग जेल आए थे जो 3.14 बजे बाहर निकले। पौने दो घंटे जेल में बिताने के बाद वे चले गए। इससे पहले 26 सितंबर 2021 से 26 जून 2022 के बीच में नौ मुलाकातें कंप्यूटराइज्ड पर्ची से कराई गई थीं। 
विज्ञापन




शेष 23 मुलाकातें 14 आवेदन पत्रों पर मैनुअल तरीके से कराई गई थीं। इन मुलाकातों के लिए केवल दो से तीन लोगों के नाम पते और पहचान पत्र जमा कराए गए थे। इन बिंदुओं पर जांच के बाद पुलिस व डीआईजी जेल की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात अधिकारी व कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। 

जेल वार्डर शिवहरि अवस्थी व मनोज गौड़ अभी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ एसआईटी मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है। अब वीडियो वायरल होने से उमेश पाल हत्याकांड की दोबारा चर्चा होने लगी है।

राशिद-फुरकान को सद्दाम-लल्ला लाए थे मिलवाने
बिथरी पुलिस व एसआईटी ने अशरफ से मुलाकात करने वाले जिन राशिद और फुरकान को गिरफ्तार किया था, वे भी अशरफ को नहीं जानते थे। राशिद ने बताया कि लल्ला गद्दी उसका फुफेरा भाई है। बिरादरी का होने के नाते वह उसे 25 जनवरी को अशरफ से मिलवाने ले गया था। इस दौरान जाइद गद्दी, बब्बू गद्दी आदि लोग साथ थे। 
विज्ञापन

उधर, फुरकान ने बताया था कि मौसेरे भाई नाजिश के दोस्त लल्ला गद्दी के साथ सद्दाम को दो साल पहले देखा था। सद्दाम से भी वह इंस्टाग्राम के जरिये जुड़ गया था। एक बार सद्दाम ने उसे बुलाया कि अशरफ से मिलने कुछ लोग आ रहे हैं तो वह भी कभी जेल न देखने की वजह से चला आया। इसी में वह फंस गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें