पार्षदों प्रत्याशियों की सूची भी जारी
भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों की टिकट सूची भी जारी कर दी है। अधिकतर पुराने प्रत्याशियों को ही फिर से मैदान में उतारा गया है। भाजपा के कुछ ऐसे निवर्तमान प्रत्याशी भी है, जिनकी सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गई थी। ऐसे में भाजपा ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है।
निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए पार्षद प्रत्याशी, बरेली में नौ सीटों पर खेला मुस्लिम कार्ड; यहां देखें सूची
मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर भी भाजपा ने जीत की रणनीति बनाई है। पिछली बार ऐसी सात सीटों पर टिकट ही नहीं दिया था, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक थी। इस बार भाजपा ने नौ मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं। यानि सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।