फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उमरिया क्लब ने फैम क्रिकेट क्लब को छह विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पैगाम इमाम हुसैन सामाजिक संस्था उप्र व मेडिहब अस्पताल की ओर से मोहनपुर में आयोजित मोहनपुर प्रीमियर लीग में शुक्रवार को उमरिया क्लब ने फैम क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए फैम क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 81 रन बनाए। व्योम ने 17 गेंदों में 28 और विक्की ने 12 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। उमरिया क्लब की ओर से आमिर और याकूब ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमरिया क्लब की शुरुआत जबरदस्त रही। टीम के स्टार बल्लेबाज जाफर ने केवल 15 गेंदों में 40 रन बना डाले। इसमें पांच छक्के शामिल थे। चार विकेट खोकर ही टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
फैम क्लब की ओर से अंकित कोहली ने दो विकेट चटकाए। इस मौके पर हकीम आहिद हुसैन, अख्तर आफाक खान, आसिफ शेख, सेठ शाहनवाज, असलम हुसैन, सलीम खान, राशिद मंसूरी, अनस अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें