मीरगंज। नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया ने सोमवार को दुनका स्थित न्यू चिश्ती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड किए जाने, बिना डिग्री के चिकित्सक होने आदि शिकायतें मिल रही थीं। इसपर नायब तहसीलदार से हकीकत दिखवाई गई। न्यू पीएचसी दुनका के चिकित्सक डॉ. वसीम भी गए थे। जांच में पाया गया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन मिली लेकिन एक भी चिकित्सक नहीं मिला। टीम को अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई रिकॉर्ड भी प्राप्त नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने भी जांच टीम को जानकारी नहीं दी। कुछ मरीज चिकित्सक के इंतजार में बैठे मिले। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।