फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबे ग्रामीण का शव झाड़ियों में मिला

Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। घिलौरा निवासी सोवरन सिंह (50) का शव सोमवार को गंगा किनारे झाड़ियों में मिला। वह रविवार को गंगा किनारे स्नान करने के दौरान नदी में डूब गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, सोवरन सिंह रविवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर गंगा किनारे स्नान करने गए थे। वहां उनका पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद बच्चों ने उनको डूबते देख शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर आए बेटे चंद्रभान सिंह ने ग्रामीणों के साथ पिता की तलाश की लेकिन नहीं मिले। सोमवार को भमोरा पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तलाश अभियान चलाया। झाड़ियों में उनका शव मिला। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें