फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, जांच के लिए गर्भवती कर रहीं घंटों इंतजार

Sun, 28 Jun 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें होने के बावजूद एक से ही गर्भवतियों की जांच की जा रही है। दूसरी मशीन कमरें में धूल फांक रही है। इस वजह से मरीजों को जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। संख्या अधिक होने पर कई बार महिलाओं को अगले दिन की तारीख दे दी जाती है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में रोज 400-500 महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। इनमें से 90 फीसदी मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन एक ही मशीन संचालित होने की वजह से उन्हें एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की सहूलियत के लिए विभाग ने यहां अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

सुबह 11 बजे ओपीडी में दिखाया। जांच कराने के लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे हैं। एक घंटा हो गया, लेकिन अब तक जांच नहीं हो पाई। - अलीशा, सीबीगंज
डॉक्टर को समय पर दिखा लिया पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पूछने पर बताया कि अभी और समय लगेगा। - सुषमा, इंद्रा नगर


गंभीर मरीजों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिए हैं। एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का पत्र शनिवार को ही मिला है। उनके कार्यभार संभालते ही दोनों मशीनों से जांच कराई जाएगी। - डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें