फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अल्टीमेट फिटनेस जिम पर पड़ा ताला, बोर्ड तक हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए दोनों भाई पहले भी छेड़खानी के मामले में नामजद हो चुके हैं, हालांकि बाद में मामला रफा-दफा हो गया। कार्रवाई के बाद उनके साथी जिम पर ताला डालकर भाग गए हैं। वहां से फ्लैक्स बोर्ड व होर्डिंग भी हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पांच मई को मुख्य डाकघर के पास जनप्रतिनिधि के भाई की कोठी में संचालित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला डॉक्टर ने एक दिन पहले कोतवाली में दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एनर्जी ड्रिंक के बहाने नशा देकर अलग बने कमरे में दुष्कर्म करने और उसकी फुटेज बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद से जिम बंद पड़ा है। लोग बताते हैं कि जिम के गेट से मुख्य भवन के बाहर तक उसके बैनर और होर्डिंग लगे थे, जो हटा दिए गए। बाहर से देखकर अब कोई नहीं कह सकता कि यहां कभी जिम का संचालन किया जाता था।

आलम पर मारपीट के कई मुकदमे
आरोपी भाइयों पर आगे गैंगस्टर या अन्य कार्रवाई करने की तैयारी में पुलिस ने इनका आपराधिक इतिहास खंगाला। छोटे भाई आलम बेग पर मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। कोतवाली में ही एक युवती ने दोनों भाइयों पर पीछा करने और छेड़खानी करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सीओ प्रथम ने बताया कि इस मामले में पूर्व सीओ की तैनाती के समय ही एफआर लग गई थी। दरअसल सीसी फुटेज में पीछा करने के आरोप साबित नहीं हो सके थे। विवेचना में पता लगा कि युवती पर जिम का काफी बकाया था। इसी को लेकर युवती और अकरम के बीच विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें