संदीप तिवारी को युवा उद्यमी पुरस्कार, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक भी सम्मानित
बरेली। जरी उत्पाद निर्यात से बरेली की पहचान दुनिया तक पहुंचाने वाले उद्यमी और सहयोगी अफसरों को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर ने सम्मानित किया। निर्यातक सुदीप रजगढि़या को उद्यमी रत्न और एसपी सिटी मानुष पारीक को उद्यमी मित्र सम्मान से नवाजा गया।
युवा उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए संदीप तिवारी को युवा उद्यमी पुरस्कार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा मंसूर कटियार को औद्योगिक विकास, स्थापना, सुलभ संचालन के लिए सम्मानित किया गया। आईएमए स्टेट इलेक्टेड प्रेसीडेंट डाॅ. रवीश अग्रवाल को भी सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने उद्यमियों के प्रयास को सराहा और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आईआईए की डायरी का विमोचन किया गया। चेयरमैन मयूर धीरवानी ने नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए। कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि इंडिया फूड एक्सपो लखनऊ में 16 से 18 जनवरी तक, इंडिया सोलर एवं ई-व्हीकल एक्सपो मेरठ में 21 से 23 फरवरी तक, यूपी डिफेंस एक्सपो कानपुर में होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष शर्मा ने किया। सचिव रजत मेहरोत्रा ने वार्षिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। ब्यूरो
औद्योगिक करार से बढ़ेंगे स्टार्टअप
आईआईए और एसआरएमएस ट्रस्ट के बीच शनिवार को रिसर्च, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, इंक्यूबेशन गतिविधियों बढ़ावा देने के लिए करार हुआ। ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ऋषभ दीक्षित और ध्रुव खानिजो ने क्रमवार जानकारी दी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।