फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आमने-सामने से टकराईं बाइक, दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Thu, 21 Aug 2025 08:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
नेमचंद और नितिन के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात में हुआ। ग्रामीणों के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के निकट 16 वर्षीय नितिन व उनके साथ प्रेमपाल एक ही बाइक से अपने गांव मधुकरपुर आ रहे थे।

विज्ञापन


वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी 25 वर्षीय नेमचंद्र बाइक से अपनी ससुराल शीशगढ़ थाने के गांव भखावा जा रहे थे। पनवड़िया के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात दोनों की बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें दोनों ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजा है। यहां उपचार के दौरान दोनों बाइक सवार नितिन व नेमचंद की बुधवार को दिन में मौत हो गई। 

तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे नितिन
मृतक नितिन तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था, जो घर के कामकाज में हाथ बंटाता था। कार्यवाहक थाना प्रभारी आदित्य गौरव ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें