फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 31 Jul 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नवाबगंज और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद के नवाबगंज और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। पहला हादसा गरेम डैम पर हुआ। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के मूल निवासी रामकिशोर नवाबगंज के बाईपास मार्ग पर किराये के मकान में रहते हैं। उनका बेटा सर्वेश कुमार (20) अपने छोटे भाई आकाश और दोस्त राजेश के साथ गरेम डैम पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। भाई को डूबता देख आकाश ने शोर मचाया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर सर्वेश को बाहर निकाला। तुरंत ही उसे सीएचसी भेजा गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: नैनीताल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य हादसे में रामपुर के गांव मंसूरपुर निवासी दानिश की डूबने से मौत हो गई। दानिश अपने दोस्त तौकीर, अजहर, जोयब, उबैश और दाऊद के साथ नहाने के लिए ढकिया डैम पर नहाने पहुंचा था। उसे तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह दोस्तों के कहने पर नदी में कूद गया। कुछ समय बाद अन्य युवक तो बाहर आ गए मगर दानिश नहीं आया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों के आने से पहले ही कुछ ग्रामीणों ने दानिश का शव पानी से बाहर निकाल लिया। साथ आए दोस्तों ने बताया कि दानिश पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें