फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत दवा विक्रेता बबलू का फाइल फोटोट्रक
विज्ञापन
बहेड़ी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार कस्बे के दो युवकों की मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना युवकों के घर पहुंची तो वहां मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिचितों के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 26 वर्षीय अरबाज और 22 वर्षीय जीशान की बाइक को उत्तराखंड की लालपुर चौकी के पास किच्छा-रुद्रपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही एक रोडवेज की बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों घायलों को किच्छा सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने जीशान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरबाज को रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। यहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक वहां डेंटिंग का काम करते थे। उत्तराखण्ड पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद

हादसे में घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत

घर के बाहर खेलते वक्त ई-रिक्शा की टक्कर से हुई थी घटना
हाफिजगंज। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही एक बच्ची को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा बालिका के ऊपर ही पलट गया। आसपास के लोगों ने बालिका को निकालकर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी रोहित की चार साल की पुत्री वानी शनिवार शाम में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक ई-रिक्शा चालक बहुत तेजी व लापरवाही से चलते हुए आ गया। खड़ंजे के किनारे खेल रहे बच्ची से टकरा गया और टक्कर के बाद ई-रिक्शा बच्ची के ऊपर पलट गया। बताया है कि ई-रिक्शा में बैटरी भरे हुए थे वह भी बालिका के ऊपर ही गिर गए, जिससे बालिका गंभीर घायल हो गई। ई-रिक्शा चालक बालिका को निकालने की बजाय ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया।



आवाज सुनकर आए लोगों ने दबी बच्ची को निकालकर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बच्ची के बाबा की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा को थाने पर खड़ा करा लिया है। संवाद

सड़क हादसे में दवा विक्रेता की मौत, शोक में बंद रहीं दुकानें

विशारतगंज। कस्बे के एक युवा मेडिकल स्टोर संचालक की शनिवार रात अलीगंज मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके अलावा लंबे समय से बीमार चल रहे कपड़ा व्यापारी ने भी दम तोड़ दिया। दो मौतों से कस्बे में शोक छा गया। शोक में स्टेशन इलाके की दुकानें बंद रहीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के वार्ड 6 निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रविंद्र उर्फ बब्लू मौर्य (45) शनिवार रात एक विवाह समारोह में शामिल होकर गुलड़िया गौरीशंकर से बाइक से घर लौट रहे थे। अलीगंज-रम्पुरा मार्ग पर गांव कुंडरिया खुर्द के समीप गन्ने से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उनका बेटा पुरू उन्हें खोजने निकला। कुंडरिया खुर्द गांव के पास ट्रक के समीप वह गंभीर हालत में मिले। एम्बुलेंस से मझगवां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई राजीव कुमार ने बताया कि गन्ने से लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इधर, रात में ही कस्बे के मोहल्ला कचियाना निवासी कपड़ा व्यवसायी 96 वर्षीय लोकी राम साहू की मौत हो गई।
अलीगंज रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में मरे कस्बे के दवा विक्रेता बबलू मौर्य के दो अन्य भाइयों की मौत भी ट्रक से सड़क हादसों में हुई थी। तीनों भाइयों की मौत सड़क हादसे में वह भी ट्रक से होने की बात रविवार को हर किसी की जुबां पर थी।
-
ब्रेक लेने से डंपर में घुसी रोडवेज बस, छह सवारी घायल

भमोरा। बरेली-बदायूं मार्ग पर कस्बे के आंबेडकर पार्क के पास आगे चल रहे डंपर ने ब्रेक ले लिया, जिस कारण कासगंज जा रही बरेली डिपो की बस डंपर में घुस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठी छह सवारी घायल हो गई। सभी घायल निजी अस्पताल पर उपचार करवाकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
-
सड़क हादसे में दो दोस्त घायल
भमोरा। सड़क किनारे खराब बाइक को ठीक कर रहे दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ सनी चौधरी के अनुसार, संजय नगर निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र शिवा आपने दोस्त नितेश उर्फ निक्कू के साथ दातागंज के गांव बराई से बल्लियां होते हुए घर आ रहे थे कि देवचरा-बल्लियां मार्ग पर पुराना पुलिया के पास बाइक खराब हो गई। इससे सड़क किनारे खड़ी कर सही कर रहे थे कि सामने से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। संवाद
-
ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल

अलीगंज। गैनी-बरेली मार्ग पर किशनसिंहपुर गांव के पास ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
गैनी चौकी प्रभारी वीर सिंह के मुताबिक, रविवार दोपहर अमनदीप और उसकी पत्नी बाइक पर सवार होकर बरेली से घर लौट रहे थे। तभी किशनसिंहपुर गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक अमनदीप के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोट लगी। वहीं, ऑटो में सवार इमरान भी घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें