फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गंदा पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो साल की बच्ची की मौत, शव उतराया तो चला पता, हैंडपंप के पास हुआ हादसा

Mon, 13 Jan 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

सीएचसी में डॉक्टर ने तनु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी बच्ची को मृत घोषित करने के बाद शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैंडपंप के पास गंदा पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो वर्ष की बच्ची की मौत हो गई, जब शव उतराया तो परिजनों को जानकारी हो सकी। बच्ची को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

खुटार के गांव महमदपुर सैंजनियां निवासी राहुल बाहर काम कर परिवार की गुजर करते हैं। इस समय भी वह मजदूरी करने गए हुए हैं। घर में पत्नी संगीता, दो वर्षीय पुत्री तनु, भाई विपिन और अन्य परिजन रहते हैं। घर के बाहर हैंडपंप लगा है। पास में ही गंदे पानी के लिए गड्ढा खोदा हुआ है। सोमवार दोपहर बाद तनु गड्ढे के पास खेल रही थी। मां संगीता घर के काम में व्यस्त हो गईं। इस बीच तनु गड़्ढे में जा गिरी और डूबने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

काफी देर बाद किसी ने तनु का शव पानी में उतराता देख शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को निकालकर शाम सात बजे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने तनु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी बच्ची को मृत घोषित करने के बाद शव को घर ले गए हैं। तनु की मौत की सूचना पिता को भी दी गई है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें