एक प्रमुख दल ने दिया टिकट
इसी के चलते उसके गुर्गे राजनीतिक आड़ लेकर खुद को सुरक्षित करने की जुगत में हैं। उनकी कोशिश सफल भी हो रही है। लल्ला गद्दी के बेहद करीबी शख्स के परिवार की दो महिलाओं को निकाय चुनाव से ठीक पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल ने टिकट देकर अपना पार्षद प्रत्याशी बना दिया है।
यह शख्स एक समिति चलाता है, जिसमें लल्ला गद्दी भी पदाधिकारी रहा है। वर्तमान में यह शख्स एक राजनीतिक दल के मोर्चे का पदाधिकारी है। लल्ला गद्दी के करीबी परिवार को टिकट मिलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेनी शुरु कर दी है। एक प्रत्याशी महिला के पति का फोटो सट्टा क्वीन रही राबिया के साथ वायरल हो रहा है, यह भी चर्चा का विषय बना है।