फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज की खातिर दो महिलाओं का उत्पीड़न, तलाक की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया गया। दोनों ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी सरिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि डेढ़ साल पहले उनका भैरोराम से विवाह हुआ था। शादी के बाद से पति और उसके परिजन परेशान कर रहे हैं। पति भैरोराम, सास प्रेमादेवी, ससुर प्रहलाद, देवर नेत्रराम और ननद पूजा वेतन और बीस लाख रुपये मांगते हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। अब पति तलाक देने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। महिला ने रिपोर्ट कराई है कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते और भूखा-प्यासा रखते थे। उसके भाई को बुलाकर बेइज्जत किया गया। आठ जुलाई को पति महिला को उसके मायके पूरनपुर छोड़ आया। जब महिला 17 अगस्त को अपनी ससुराल पहुंची तो देवर ने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर पति और सास ने पीटकर भगा दिया। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें