फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो महिलाओं ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव; अलग-अलग इलाके की घटना

Mon, 24 Mar 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने जान दे दी। दोनों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
इंदिरा जौहरी और अंजलि के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पहले मामला प्रेमनगर थाने के चाहबाई का है। यहां इंदिरा जौहरी (60 वर्ष) नाम की महिला का शव उनके घर में स्टोर रूम में मिला। बेटे ईशान ने पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। मामला जहर खाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है। इंदिरा जौहरी डाकघर में बीमा एजेंट थीं। 

विज्ञापन


दूसरा मामला सुभाषनगर में तपेश्वर नाथ मंदिर के पास का है। वहां अंजलि (24) का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला के पति नरेंद्र पाल रेलवे में लोको पायलट हैं। मायका पीलीभीत के सुनगढ़ी में है। मायके वालों ने बताया कि दो साल पहले शादी की थी, उन्होंने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें