फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली के दो गांवों को मिला पुरस्कार, पीएमयू के संचालन में भमौरा और मॉडल गांव में भरतौल प्रदेश में नंबर वन

Wed, 19 Nov 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भमौरा और भरतौल गांव ने प्रदेश पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में भमौरा को पहला स्थान मिला है। मॉडल गांव के रूप में भरतौल ग्राम पंचायत प्रदेश में नंबर वन बना है। इसके लिए लखनऊ में डीपीआरओ व प्रधान को सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
भरतौल की प्रधान प्रवेश कुमारी ने लखनऊ में ग्रहण किया पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में बरेली के भमौरा और मॉडल गांव के रूप में भरतौल ग्राम पंचायत को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। बुधवार को लखनऊ में डीपीआरओ कमल किशोर और दोनों गांवों के प्रधानों को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रमुख सचिव अनिल कुमार व निदेशक अमित कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया है। इन लोगों जिले में विभागीय योजनाओं के सफल संचालन पर डीपीआरओ की कार्यशैली की भी सराहना की है।

विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस पर राजधानी के पंचायती राज निदेशालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भमौरा में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) के संचालन और बिथरी चैनपुर ब्लॉक के मॉडल गांव भरतौल के विकास कार्यों की सराहना हुई। जिले भर की ग्राम पंचायतों से सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्र करने और उसके निस्तारण में भमौरा को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: भाजपा ने निकाली एकता यात्रा, प्रभारी मंत्री बोले- सरदार पटेल का जीवन देश की अखंडता के लिए प्रेरक
विज्ञापन


भमौरा में वर्ष 2022-23 में 16 लाख रुपये की लागत से पीएमयू बना था। 15 दिन के अभियान में जिले की सभी 1188 ग्राम पंचायतों से 47.85 क्विंटल प्लास्टिक एकत्र की गई। जिसका निस्तारण पीएमयू में किया गया। भमौरा जिले की सभी ग्राम पंचायतों से सिंगल यूज प्लास्टिक 10 रुपये प्रति किग्रा की दर से खरीद रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से भमौरा ने ढाई साल में ही 3.05 लाख रुपये की कमाई भी कर ली है। प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायत को सम्मान मिलने से प्रधान भगवान दास गौरवान्वित हैं।

 

विज्ञापन

भरतौल को मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार
भरतौल ग्राम पंचायत को एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले इस ग्राम पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार समेत कुल 16 बार पुरस्कृत होने का मौका मिला है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि भरतौल ने एक बार फिर से बुधवार विश्व शौचालय दिवस पर पुरस्कार प्राप्त कर जिले को गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर गीला-सूखा कूड़ा एकत्र हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का भी प्रबंधन है। कूड़ा रिकवरी रिसोर्स सेंटर है और सामुदायिक शौचालय का संचालन भी हो रहा है। गांव में रोशनी, सड़क, जल निकासी जैसे बेहतर इंतजाम हैं। गांव की प्रधान प्रवेश ने बताया कि वह ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें