फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले बदायूं के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
बरेली का जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय की नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करते थे ठगी
विज्ञापन

सीएमओ के करते थे फर्जी दस्तखत, दो साल पहले हुई थी रिपोर्ट

बरेली। सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर वार्ड ब्यॉय की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले बदायू के दो जालसाजों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2018 में मामला सामने आने पर सीएमओ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएमओ ने अपने पदनाम और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। उनके पद नाम और फर्जी हस्ताक्षर से वार्ड ब्यॉय के कुछ नियुक्ति पत्र ठगों ने बांट दिए थे और मोटी कमाई की थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इस दौरान ठगी के शिकार हुए लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। छानबीन के दौरान बिहारीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने रविवार रात बदायूं में बिसौली कस्बे में छापा मारा। वहां के साहूकारा निवासी रविंद्र शर्मा और साईं कॉलोनी निवासी मुनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर कई लोगों से ठगी करने की बात कबूल की। पुलिस अब उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें