फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली के तारों पर पर गिरे दो पेड़, दिनभर आपूर्ति बाधित

Wed, 21 Jun 2023 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। तेज हवा से सोमवार को बालरपुर के जंगल में दो पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। इससे ठप इलाके की बिजली आपूर्ति मंगलवार को दिनभर बाधित रही। पूरे दिन लोग पानी तक के लिए तरस गए। बिजली पर आधारित सारे कारोबार ठप होने से व्यापारी और उपभोक्ता भी परेशान रहे। लोगों मे बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

युवजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. आलम खान ने बताया कि बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लें और आपूर्ति बहाल कराएं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अशफाक बेग सकलैनी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था खराब होने से आमजनों को गर्मी के साथ पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो जनांदोलन करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

आपूर्ति ठप, फॉल्ट ढूंढते रही कर्मचारी
फतेहगंज पूर्वी। मंगलवार तड़के हुई बूंदाबांदी और हवा के चलने से अंधरपुरा फीडर से नगर के उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के कारण कस्बे व देहात की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। विभागीय कर्मचारी सुबह के बाद फाॅल्ट तलाशते रहे। कई जगह लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने के कारण सप्लाई बाधित हो गई थी। कई जगह इंसुलेटर में फाॅल्ट हो गए थे। करीब दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन आधा घंटे बाद फिर से अटैनिया के पास फाॅल्ट के साथ सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद शाम तीन बजे तक आपूर्ति सुचारु हुई। साहूकारा में ट्रांसफार्मर से मोहल्ले को जाने वाली केबल फुंकने से रातभर सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन


बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

अलीगंज। मंगलवार सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है। किसानों सब्जी की खेती के लिए भी यह काफी लाभदायक बताई जा रही है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश ने काफी हद तक राहत दी है। संवाद




किसानों के खिले चेहरे, फसलों को फायदा
भड़सर। बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में खड़ी फसलों को बारिश से फायदा हुआ। वहीं, ग्रामीणों को गर्मी से निजात मिली है। धान की पौध गन्ना लौकी तुरई आदि फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें