फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली से गुजरने वाली दो ट्रेनें निरस्त, आठ का बदले रूट से किया जाएगा संचालन

Sat, 13 Apr 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अगले दो दिनों तक गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली और इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 10 ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं।
 
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दो दिनों में रेल यात्रियों की समस्या बढ़ जाएगी। 14 और 15 अप्रैल को गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के जगतबेला-सहजनवा-मगहर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली और इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 10 ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन

 
रविवार और सोमवार को 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 17 अप्रैल तक 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर को भी निरस्त रखा जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को निर्धारित रूट गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। 

14 और 15 अप्रैल को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 15 अप्रैल को 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के पास कितनी है संपत्ति, नामांकन में दिया ब्योरा

15 अप्रैल को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर छपरा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते और 14 अप्रैल को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को बाराबंकी-गोंडा-बस्ती-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-छपरा के रास्ते चलाया जाएगा।

ब्लॉक का असर, एक घंटे देरी से आई राजधानी एक्सप्रेस
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में परसाखेड़ा के पास शुक्रवार को ब्लॉक के कारण राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन आई। रेल लाइन की मरम्मत के लिए दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक परसाखेड़ा के पास डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया गया। 

 ब्लॉक के कारण 20506 राजधानी एक्सप्रेस को मुरादाबाद से बरेली के बीच अलग-अलग स्टेशनों पर 40 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया। इसके अलावा 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। 
विज्ञापन

इन ट्रेनों से आईं शिकायतें
शुक्रवार को 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री अमरेंद्र कुमार ने शौचालय में पानी न होने की शिकायत की। 14312 आला हजरत एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-5 में एसी खराब होने की शिकायत की गई। 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच बी-1 के यात्री अंकुर पाठक ने एसी खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। 

15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच में पानी न होने, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस के सी-5, 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-5, 15119 जनता एक्सप्रेस के कोच एस-5 में पानी खत्म होने, 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस के कोच बी-5 का एसी खराब होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें