फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो ट्रैक्टर-ट्रालियां भिड़ींं, 12 लोग घायल, हाईवे जाम

विज्ञापन
हाइवे हुआ जाम
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली-हाईवे पर रुकुमपुर माधौपुर ओवरब्रिज के पास गन्ना और लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भिड़ गईं, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात थाना मीरगंज के गांव वलुपुरा निवासी अजीत गंगवार थाना भोजीपुरा के गांव सय्यदपुर से गन्ने का बीज ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर अपने गांव जा रहे थे। नेशनल हाईवे के माधौपुर ओवरब्रिज पार करते ही पीछे से आ रही अनियंत्रित लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। हादसे में दोनों ट्रैक्टर के चालक और ट्रैक्टर पर बैठे गांव सय्यदपुर और बलूपुरा निवासी रामा शंकर, राजीव, रामचंद्र, ननुंकी, गौरव, निरदेव, चंद्रसेन आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद यातायात बाधित होने से झुमका चौराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कुछ देर बाद यातायात को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें