मीरगंज। ग्रामीण से हुई लूटपाट के मामले में कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने इसके खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार को धार्म निवासी सलामतगंज दोपहर 12 बजे सिंधौली चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 15 हजार रुपये निकाल जा रहे थे। तभी दो बाइक सवारों ने उनसे रुपये छीन लिए और बाइक से रामपुर की ओर भाग गए। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि दो टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। मिलक तक लुटेरों के भागने का पता लगा है। टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद