फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीईओ से 10 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, दो शिक्षकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामनगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार ने परिषदीय स्कूल गुलेली के शिक्षक शुभम कुमार और मझौआ के राकेश कुमार पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रुपये न देने पर दोनों उनके कुछ वीडियो, ऑडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि दोनों शिक्षकों का सुभाषनगर क्षेत्र के विवेक विहार कॉलोनी स्थित उनके घर पर आना-जाना रहता था। एक दिन दोनों शराब लेकर उनके घर आए। उन पर शराब पीने का दबाव बनाया, पर उन्होंने इन्कार कर दिया। दोनों ने इस दौरान उनके वीडियो बना लिए और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। तब से दोनों बार-बार कॉल कर उनके वीडियो, ऑडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। कुछ परिचितों के जरिये उन्होंने दोनों से बात की तो पांच लाख रुपये मांगने लगे।
अब तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शुभम के खिलाफ पहले भी दो बार विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी सिटी मानुष पारीक के आदेश पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें