फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

सार

सिरौली-अलीगंज रोड पर पिपरिया चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। सिरौली इलाके के गांव शिवपुरी मुरावटोला में रहने वाले 15 वर्षीय कुलदीप और 16 वर्षीय भरत पाल सोमवार सुबह जल चढ़ाने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरौली/गुलड़िया। सिरौली-अलीगंज रोड पर पिपरिया चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। ट्रैक्टर मुरादाबाद का बताया जा रहा है। परिजन ने चालक के खिलाफ सिरौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिरौली इलाके के गांव शिवपुरी मुरावटोला में रहने वाले 15 वर्षीय कुलदीप और 16 वर्षीय भरत पाल सोमवार सुबह जल चढ़ाने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर गए थे। लौटते समय पिपरिया चौराहे पर उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्रामीणों के मुताबिक कुलदीप कक्षा नौ और भरत पाल कक्षा 11 के छात्र थे। दोनों शिवपुरी के एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे। सोमवार को भरत पाल के बहनोई बाइक से उनके घर आए थे। उनकी ही बाइक लेकर दोनों मंदिर में जल चढ़ाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें