फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के लिए जारी एसी एसएसई के घर से बरामद, गिरफ्तार

सार

वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत निर्माण इज्जतनगर के स्टोर से रुद्रपुर स्टेशन के लिए जारी एसी सीआईबी इज्जतनगर और आरपीएफ सिटी स्टेशन ने रेलवे के एसएसई को गिरफ्तार करके आवास से बरामद कर लिया है।वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत निर्माण कार्यालय व स्टोर के औचक निरीक्षण पर पता चला रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के लिए जारी एअर कंडीशन चोरी हुआ है। किसी को आशंका नहीं हो, इसलिए दस्तावेजों में एंट्री भी कर दी। इससे स्पष्ट है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर रेल संपत्ति का गबन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत निर्माण इज्जतनगर के स्टोर से रुद्रपुर स्टेशन के लिए जारी एसी सीआईबी इज्जतनगर और आरपीएफ सिटी स्टेशन ने रेलवे के एसएसई को गिरफ्तार करके आवास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता विद्युत निर्माण कार्यालय व स्टोर के औचक निरीक्षण पर पता चला रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के लिए जारी एअर कंडीशन चोरी हुआ है। वरिष्ठ खंड अभियंता की निशानदेही पर सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आवास संख्या-77बी न्यू मॉडल कालोनी में छापा मारकर रेलवे कर्मी मुरलीधर को गिरफ्तार कर लिया। इनके घर पर चोरी हुआ एयरकंडीशन बरामद हो गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने बताया कि रेलकर्मी (कस्टोडियन) एसएसई मुरलीधर रेलवे ने दस्तावेजों में हेरफेरी करके एयरकंडीशन रुद्रपुर स्टेशन के पक्ष में जारी करके अपने मन मुताबिक उपयोग किया। किसी को आशंका नहीं हो, इसलिए दस्तावेजों में एंट्री भी कर दी। इससे स्पष्ट है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर रेल संपत्ति का गबन किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुरलीधर ग्राम मोथा थाना काराकॉट जिला रोहतास बिहार हाल निवासी रेलवे आवास संख्या 77बी न्यू मॉडल कालोनी इज्जतनगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें