प्रयाग कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने मुख्य स्नान पर्वों पर दो स्पेशल रेलगड़ियां शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुंभ के दौरान प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस को भी नियमित कर दिया गया है। कुंभ स्पेशल दोनों रेलगाड़ियों का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर होगा।
डाउन कुंभ स्पेशल 19 जनवरी, आठ फरवरी और तीन मार्च को चलेगी। अप कुंभ स्पेशल इलाहाबाद से 21 जनवरी, 10 फरवरी और चार मार्च को चलेगी। डाउन कुंभ एक्सप्रेस तीन फरवरी को और अप पांच फरवरी को चलेगी। दोनों रेलगाड़ियों का ठहराव शाहजहांपुर में होगा। इसके अलावा कुंभ के दौरान रेलवे ने अप व डाउन बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को नियमित करने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि कुंभ स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री रेलगाड़ियों के संचालन के समय की जानकारी कर लें। ट्रेनों के बारे में जानकारी इंटरनेट से भी ली जा सकती है।
आज रद्द रहेगी अप जननायक एक्सप्रेस
दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली अप जननायक एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन कई दिनों से काफी देरी से चल रही थी। मंगलवार को रेलवे ने जम्मू-कोलकाता के बीच चलने वाली अप-डाउन सियालदह एक्सप्रेस को भी अगले आदेश तक रद्द कर दिया था।