फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झारखंड से अफीम लाकर घर में स्मैक बनाते दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर झारखंड से अफीम और कच्चा माल लाकर मोहनपुर गांव में स्मैक बना रहे हैं। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर के तस्कर झारखंड से अफीम व कच्चा माल लाकर स्मैक बना रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार को मोहनपुर गांव में शाहिद उर्फ नन्हू व शहादत के घर छापा मारा। वहां स्मैक बनाई जा रही थी। पुलिस ने नसीम व आदिल को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सालिम और शहादत मौका पाकर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.800 किलो स्मैक, 2.750 किलो लाल रंग का तरल पदार्थ और 540 ग्राम काले रंग का चूर्ण बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि तस्कर झारखंड से कच्चा माल लाकर यहां स्मैक बनाते हैं। कई राज्यों में इसकी आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें