फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिट्टी खोदने गईं दो बहनें ढांग में दबीं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव में दिवाली पर घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी खोदने तालाब के पास गईं दो बहनों के ऊपर बृहस्पतिवार सुबह मिट्टी की ढांग गिर गई। दोनों बहनें इसमें दब गईं। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को मिट्टी के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिपाल सिंह यादव की पुत्री प्रियंका (12) व शिवानी (13) दीपावली के मद्देनजर घर की लिपाई करने वाली थीं। बुधवार सुबह गांव के तालाब के किनारे से दोनों मिट्टी खोदने गई थीं। तभी मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर गई। दोनों उसके नीचे दब गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला। इसमें छोटी बहन प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रियंका आठ भाई-बहनों में से सबसे छोटी थी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि परिजनों ने प्रियंका के शव के पोस्टमॉर्टम से मना कर दिया है। लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि नियम के तहत निरीक्षण के बाद परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें