भाई के घर से लौटने के दौरान वारदात, विरोध पर पीटकर किया घायल
विज्ञापन
दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज
बरेली। प्रेमनगर इलाके में धीरज सक्सेना और अंकित सक्सेना ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भाई के घर से लौट रहीं कार सवार दो सगी बहनों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और दोनों को पिटाई करके घायल कर दिया। उनके भाई के साथ भी मारपीट की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली युवतियां बुधवार रात राजेंद्रनगर में रहने वाले अपने भाई के घर गई थीं। रात करीब 11.30 बजे दोनों बहनें कार से लौट रही थीं। साथ में उनका भाई और उसका एक दोस्त भी था। डीडीपुरम में एसएसडी प्लाजा के पास धीरज सक्सेना, अंकित सक्सेना और उसके तीन दोस्त सड़क घेरे खड़े थे। इस कारण उन्हें कार रोकनी पड़ी। युवतियों ने उनसे सड़क से हटने को कहा तो वे अश्लील हरकतें करने लगे। युवतियों भाई और उसके दोस्त ने विरोध किया तो गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। युवतियां बीचबचाव करने लगीं तो आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। उन्हों जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीट। इससे उनके चोटें आई हैं। सूचना पर प्र्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपी भाग गए।
दबंग किस्म के हैं आरोपी
रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि धीरज, अंकित और उसके दोस्त दबंग किस्म के हैं। इस वजह से उन लोगों को आरोपियों से जान का खतरा है। प्रेमनगर पुलिस ने युवती की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।