फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बदायूं में सनसनीखेज वारदात, सात माह की गर्भवती समेत दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Wed, 12 Oct 2022 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले में दोहरे हत्याकांड का सनसनी मच गई। दो बहनों की बेरहमी से हत्या की गई है। इनमें से एक सात माह की गर्भवती थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर महिलाओंं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जरीफनगर थाना इलाके के गांव शेखुपुरा में मंगलवार रात दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उनमें 22 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह सात माह की गर्भवती थी। उसका पति कमल सिंह हरियाणा प्राइवेट नौकरी करने गया था। 
विज्ञापन


घर पर लज्जावती की मदद करने वाला कोई नहीं था। जिससे उसने करीब 20 दिन पहले अपनी छोटी बहन सात वर्षीय मंजू निवासी ग्राम मोहकमपुर जिला संभल को अपने घर बुला लिया था। बताते हैं कि मंगलवार रात लज्जावती और मंजू अपने घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में एक ही चारपाई पर सो रही थी। 

आरोप है कि कमल सिंह के दो भाइयों ने दोनों बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से वह भाग गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों आरोपियों ने अपनी-अपनी पत्नियों को पीटा था। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों आरोपियों को थाने भी ले गई थी लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ दिया था। उनकी पत्नियां तो घर पर नहीं मिली लेकिन उन्होंने कमल सिंह की पत्नी और साली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल आरोपियों का परिवार फरार है। हरियाणा से कमल सिंह आ गया है। अभी उसने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें